छात्रों के आंदोलन में पश्चिमी यूपी के किसानों की एंट्री, गाजीपुर बॉर्डर समेत यूपी बार्डरों पर पुलिस का पहरा
समूचे देश में नीट मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की एंट्री ने दिल्ली पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। किसान संगठनों ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।