
द्वारका: दिल्ली पुलिस के जवान ने की फायरिंग(Source: Dynamite)
New Delhi: दिल्ली के द्वारका इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक जवान द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान एक की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Location : New Delhi
Published : 26 April 2026, 4:11 PM IST