Delhi Metro Alert: मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, फिर बदल गया नियम; इन 16 स्टेशनों के Entry-Exit बंद

दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से 16 प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया है। इंटरचेंज सुविधा केवल राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा से पहले DMRC की सलाह का पालन करने को कहा गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 10:23 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को एक बार फिर राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। सुबह 7:30 बजे से इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। ऐसे में यदि आप आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह अपडेट जरूर पढ़ लें।

सुबह 7:30 बजे से लागू हुआ फैसला

DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। हालांकि निगम ने आधिकारिक तौर पर किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि राजधानी में चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इन 16 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद

DMRC के मुताबिक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। यात्री यहां केवल ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

बुधवार को भी यात्रियों को हुई थी भारी परेशानी

इससे पहले बुधवार को भी यही 16 स्टेशन करीब साढ़े नौ घंटे तक बंद रहे थे। ट्रेनों का संचालन जारी था, लेकिन वे बंद स्टेशनों पर नहीं रुकीं। हजारों यात्रियों को अपने गंतव्य से आगे उतरकर बस, ऑटो, ई-रिक्शा और कैब के जरिए वापस जाना पड़ा। इससे सरकारी कार्यालयों, अदालतों, कॉलेजों और निजी संस्थानों में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

क्या है Fast Track Court, जिसके गठन का पीएम ने किया ऐलान, जानिए कैसे तुरंत खत्म होगा पेपर लीक का खेल?

ऑटो-कैब चालकों ने वसूला मनमाना किराया

मेट्रो स्टेशन बंद होने का सबसे ज्यादा फायदा ऑटो और कैब चालकों ने उठाया। यात्रियों का आरोप है कि 30-40 रुपये के सामान्य किराये के बदले 100 से 150 रुपये तक वसूले गए। वहीं ऑनलाइन कैब सेवाओं में सर्ज प्राइसिंग लागू होने से किराया कई गुना बढ़ गया। कई लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।

शक्तेशगढ़ रोड़ पर बिछाया जाल: मिर्जापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, 7 गाड़ियां जब्त

DMRC ने यात्रियों से की अपील

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले नवीनतम अपडेट जरूर देखें और वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाकर ही घर से निकलें। निगम ने कहा कि हालात सामान्य होने पर आगे की सूचना जारी की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  23 July 2026, 10:23 AM IST

Related News

Advertisement