हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mirzapur: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस के हाथ सफलता लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैंग के 04 शातिर सदस्यों को धर दबोचा और उनके कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
राजगढ़ पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शक्तेशगढ़ रोड पर स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के भीतर कुछ संदिग्ध लोग छिपे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर घेराबंदी की और चारों अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें-अमेठी में दलित किशोरी का धर्मांतरण, आरोपी चार सालों से कर रहा था शोषण; अब लेकर हुआ फरार
अशोक कुमार (पुत्र पप्पू भारती) - निवासी: हिन्दुआरी, थाना राबर्टसगंज, जनपद सोनभद्र।
रवि कुमार (पुत्र जमुनाराम) - निवासी: सिरिहिरा, थाना चांद, जनपद कैमूर (भबुआ), बिहार।
रविन्दर राम (पुत्र सागर) - निवासी: ग्राम अलिपुर, थाना चांद, जनपद कैमूर (भबुआ), बिहार।
रामकेश उर्फ नसुड़ी (पुत्र रामदुलार) - निवासी: निकरिका चूडिहवा बस्ती, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर।
पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह के रूप में काम करते हैं। वे अलग-अलग क्षेत्रों में मौका पाकर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। पकड़े जाने या किसी को शक होने से बचने के लिए वे तुरंत गाड़ियों की नंबर प्लेट हटा देते थे और उन्हें गुप्त स्थानों पर छिपाकर रख देते थे। इसके बाद इन वाहनों को बेचकर मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते थे, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
यह भी पढ़ें-गोरखपुर पुलिस ने खोला ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का राज, चार दबोचे
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस पूरी गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35, 303(2), 317(2), और 317(4) में मामला पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Location : Mirzapur
Published : 23 July 2026, 10:05 AM IST
Topics : Bike Thieves Gang Crime News Mirzapur Interstate Gang Busted Mirzapur Police UP Police Action