
प्रतीकात्मक छवि(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर संकट सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लोग बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। इससे आम परिवारों की रसोई का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
शाहदरा, सीलमपुर, विवेक विहार, आनंद विहार, यमुनाविहार और खजूरी जैसे क्षेत्रों में उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। एजेंसी संचालक सप्लाई में कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सप्लाई जानबूझकर धीमी की जा रही है। इसी बीच कुछ डिलीवरी कर्मी और बिचौलिये 500 से 700 रुपये अतिरिक्त लेकर तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। जिनके पास पैसे हैं उन्हें आसानी से गैस मिल रही है, जबकि आम लोग कतारों में परेशान हो रहे हैं।
विश्वास नगर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंची महिलाओं ने बताया कि रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को मजबूरी में बाहर से खाना मंगवाना पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ गया है। दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
गैस की किल्लत ने बदली रसोई… अब जलौनी लकड़ी की बढ़ी मांग, निगम ने दी राहत
विवेक विहार स्थित एक एलपीजी एजेंसी में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और एजेंसियों की लापरवाही से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
Kanpur News: बेबस मां की पुकार सुन चौकी इंचार्ज बने मददगार, जेब से पैसे देकर छुड़वाया गैस सिलेंडर
लोगों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही सप्लाई व्यवस्था को तुरंत सामान्य करने की जरूरत है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Location : New Delhi
Published : 14 April 2026, 12:41 PM IST
Topics : black marketing Delhi News gas cylinder LPG Crisis