दिल्ली के लाजपत नगर में भीषण आग हादसा, एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती

दिल्ली के लाजपत नगर-2 में गुरुवार को एक चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सफदरजंग अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 November 2026, 1:47 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में गुरुवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक झुलस गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। वहीं, 38 वर्षीय परमजीत शर्मा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आग बेसमेंट में बने मीडिया हाउस के कार्यालय में लगी थी। अंदर फंसे दो लोगों को बचाया गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक बुधवार दोपहर 1.17 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए। वहीं बाद में एक और फायर टेंडर भेजा गया।

दिल्ली में आग से बड़ा हादसा

चार मंजिला इमारत में लगी आग

यह चार मंजिला इमारत है, जिसके बेसमेंट में मीडिया हाउस स्थित है, जिसका संचालन बिल्डिंग के मालिक द्वारा किया जाता है। ऊपरी मंजिलों पर मालिक के रिश्तेदार और अन्य निवासी रहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट भी आजम खान को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज

बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहा था काम

शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के समय बेसमेंट में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के लिए वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। वहां दो मजदूर वेल्डिंग कर रहे थे और ऑफिस के दोनों कर्मचारी भी मौजूद थे. पुलिस ने मजदूर उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को पूछताछ के लिए बुलाया था.

Railway Vacancy 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, टिकट बुकिंग सहायक के पदों पर भर्ती, 4 स्टेशनों पर मिलेगी नौकरी

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस FIR दर्ज कर इमारत के मालिक, ठेकेदार और काम कर रहे मजदूरों की भूमिका की जांच कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  19 November 2026, 1:35 PM IST