दिल्ली के दो बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में शनिवार की परीक्षाएं टलीं, जानिए अब कब होंगे एग्जाम

दिल्ली के दो इंजीनियरिंग संस्थानों ने शनिवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने मिड-टर्म परीक्षाएं सोमवार तक टाल दी हैं, जबकि रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं 12 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की गई हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 October 2026, 9:46 PM IST

New Delhi: दिल्ली के दो इंजीनियरिंग संस्थानों ने शनिवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने मिड-टर्म परीक्षाएं सोमवार तक टाल दी हैं, जबकि रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं 12 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की गई हैं।

भारती विद्यापीठ कॉलेज ने जारी किया नोटिस

भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने शनिवार को होने वाली मिड-टर्म परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। कॉलेज की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि परीक्षाएं अब सोमवार को आयोजित की जाएंगी।

इंतजार करते हुए स्टूडेंट (Img: X)

कॉलेज के अनुसार, यह निर्णय गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी (USICT) के डीन और दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर के निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: LPU में विरोध के बाद बड़ा फैसला, 10 दिन बंद रहेंगी क्लास; मिड-टर्म परीक्षाएं स्थगित

महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट की परीक्षाएं 12 अक्टूबर तक टलीं

रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी शनिवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब ये परीक्षाएं 12 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई हैं। संस्थान ने बताया कि परीक्षा स्थगित करने के फैसले को GGSIPU के USICT के डीन और बीटेक प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन कमेटी की मंजूरी मिली है।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अगले 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तैयार किया दिसंबर तक का पूरा शेड्यूल!

छात्रों को नए परीक्षा कार्यक्रम पर नजर रखने की सलाह

दोनों संस्थानों में परीक्षाएं स्थगित होने के बाद छात्रों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी होगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कॉलेज की आधिकारिक सूचना और परीक्षा संबंधी अपडेट पर नजर रखें, ताकि नई तारीखों को लेकर कोई भ्रम न रहे।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 8:30 PM IST