
चावड़ी बाजार में इमारत गिरी (Img: X)
New Delhi: राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे दमकल विभाग को चावड़ी बाजार में इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने हुआ है।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में अबूधाबी से लौटे इंजीनियर से लूटपाट: बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाया, 26 घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा
दिल्ली: पुरानी दिल्ली में चावड़ी बाजार के पास पैवालान इलाके की गली सत्तारा (शीश महल) में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। https://t.co/8VUOVlxBRI
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 5, 2026
एसओ डीके राय के अनुसार, हादसे का शिकार हुई इमारत तीन मंजिला थी और उसमें निर्माण कार्य चल रहा था। इमारत गिरने के बाद मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें- Sandeep Singh Marriage: 14 नवंबर को सगाई, 27 को शादी, जानिए कौन हैं यूपी के शिक्षामंत्री की होने वाली दुल्हन
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है।
Location : New Delhi
Published : 5 November 2026, 12:27 PM IST