Air India की फ्लाइट बीच आसमान में कांपी, दिल्ली आ रहे विमान में कई यात्री घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को अबसे थोड़ी देर पहले एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एयर इंडिया की फ्लाइट एयरटर्बुलेंस में फंस गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 August 2026, 2:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: खराब मौसम के कारण मंगलवार को अबसे थोड़ी देर पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (Air India) एयर टर्बुलेंस में फंस गई। इस घटना में विमान बुरी तरह लड़खड़ा गया और विमान में सवार कई यात्री घायल हो गये। हालांकि, राहत की बात यह है कि विमान की सुरक्षित लैंडिग हो गई है।

इस हादसे के बाक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें जुरूरी मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 1:49 PM IST

Related News

Advertisement