हिंदी
बैठक में विचार विमर्श करते कांग्रेंस के वरिष्ठ नेता
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस ने विरोध का जो कदम बढ़ाया है, उससे वह अब पीछे हटने के मूड में नहीं है। विरोध को तेज करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में शुक्रवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत राष्ट्रीय महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं ने भाग लिया। 10 राजाजी मार्ग पर हुई इस बैठक में ट्रेड डील का पुरजोर विरोध करने पर विचार विमर्श हुआ।
मीटिंग में शिरकत करते पार्टी के वरिष्ठ नेता
खास बात यह है कि एक ओर जहां ट्रेड डील पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का विचार मंथन हुआ, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में जाकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रेड डील भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है।
मीटिंग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
गौरतलब है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर लोकसभा में भी सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने इस डील को किसान विरोधी और देश की संप्रभुता से समझौता बताते हुए देशव्यापी अभियान शुरू किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह बराबरी की शर्तों पर आधारित लड़ाई नहीं है, बल्कि एकतरफा दबाव है। उन्होंने जोर देकर कहा सरकार के खोखले भरोसे अब काम नहीं करेंगे। किसानों के भविष्य से उनकी मर्जी के बिना समझौता नहीं किया जा सकता।
India AI Impact Summit: मानव कल्याण में AI का बड़ा योगदान, जानिये डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में क्या बोले डॉ चिन्मय पांड्या #IndiaAIImpactSummit #AIForSociety #ChinmayPandya #BharatMandapam #DynamiteNews @DrChinmayP pic.twitter.com/gAROPTnXyN
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
बैठक में ट्रेड डील को लेकर आगे की रणनीतिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अपने विचार साझा किए।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : New Delhi
Published : 20 February 2026, 6:02 PM IST
Topics : congress party meeting New Delhi trade deal