
SC का तत्काल सुनवाई से इनकार (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: काकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया।
मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने याचिकाकर्ता को कहा, "हमारा और अपना समय बर्बाद न करें।"
जंतर-मंतर पर जारी इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से याचिकाकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के इस रुख के बाद अब इस मामले पर नियमित प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने अदालत से वीडियो देखने और मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। CJI सूर्यकांत ने कहा, "हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है। कोर्ट का समय और अपना… pic.twitter.com/SILlBFUwDU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 22, 2026
Location : New Delhi
Published : 22 July 2026, 12:06 PM IST
Topics : CJP Protest Cockroach Janta Party Jantar Mantar Protest Supreme Court Urgent Hearing Refused