CJP नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं, जंतर-मंतर मामले की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले, कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

जंतर-मंतर पर कथित अनधिकृत प्रवेश का मामला अब और गंभीर होता दिख रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है, वहीं कोर्ट ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 October 2026, 1:06 AM IST

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास के जंतर-मंतर पर कथित अनधिकृत प्रवेश (ट्रेसपासिंग) मामला की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी है।

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने और नारेबाजी करने पर हिरासत में लिए गए नेताओं के वकील का दावा है कि बिना किसी FIR के उन्हें प्रिवेंटिव कस्टडी में रखा जा रहा है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे सरकारी तानाशाही करार दिया है। वकील ने हैरानी जताते हुए कहा कि केवल इस डर से कि वे फिर से प्रदर्शन न कर दें, उन्हें कस्टडी में रखा जा रहा है। ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा गया।

क्या है पूरा विवाद?

जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद भी सीजेपी के नेताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन किया था। आशुतोष रांका, सौरव दास और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर अंदर पहुंचे और तिरंगा लहराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

नवरात्र के मेले में दलेर मेहंदी को लेकर विवाद, मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी का वीडियो चर्चा में; पढे़ं पूरी खबर

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया  

विवाद उस समय बढ़ा, जब दिल्ली पुलिस ने 12 अक्तूबर को जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया। अधिकारियों ने प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान जैसे वैकल्पिक स्थान तय किए। सीजेपी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करने की मांग की। पार्टी ने पुलिस को प्रदर्शन की तारीख तय करने के लिए समय भी दिया था।

Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की स्थगित  

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) अदालत ने सोमवार को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तिहाड़ जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 October 2026, 1:04 AM IST