
प्रतीकात्मक छवि ( Img: Google)
New Delhi: दिल्ली‑एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार (8 अप्रैल) को क्षेत्र में तेज हवाएं, बादल छाए रहने के साथ बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मंगलवार (7 अप्रैल) को भी मौसम सुहावना रहा, हल्की बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। आज के मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली में तापमान लगभग 17 डिग्री दर्ज किया गया। हल्की-हल्की बारिश हो रही है और दिन में पारा 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। तेज हवाएं लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और आर्द्रता (Humidity) 85 प्रतिशत तक हो सकती है।
आज तापमान न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री के बीच रह सकता है। दिनभर में एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान धीरे-धीरे बढ़कर अधिकतम 33–34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को कारण माना जा रहा है। इसके चलते हवाओं की गति बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। खासकर न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की कमी आने से हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।
बिन मौसम बारिश से बदायूं में हजारों किसानों के सपनों को धोया, अब कैसे होगी बेटियों की शादी और…
वायु गुणवत्ता के लिहाज से दिल्ली‑एनसीआर की स्थिति फिलहाल पहले से बेहतर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 90 प्रतिशत से ज्यादा इलाके यलो जोन (मध्यम श्रेणी) में हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है।
नोएडा के सेक्टर‑125 में AQI 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं सेक्टर‑62 में 120, सेक्टर‑1 में 134 और सेक्टर‑116 में 152 AQI दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर बनी हुई है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 8 April 2026, 7:59 AM IST
Topics : Delhi News Delhi Weather UP Weather Weather Update