Noida Builder Scam : फ्लैट देने के नाम पर धोखा, CBI जांच में सामने आई बड़ी साजिश, इस बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ीं

ग्रेटर नोएडा के होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिल्डर कंपनी शुबकामना बिल्डटेक और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ 10वीं चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने करोड़ों की ठगी और निवेशकों को धोखा देने के आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 29 May 2026, 5:33 PM IST

Noida : घर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डरों पर CBI ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ग्रेटर नोएडा के चर्चित होमबायर्स फ्रॉड केस में बिल्डर कंपनी और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ 10वीं चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि बिल्डरों ने लोगों को फ्लैट देने के नाम पर झूठे वादे किए, करोड़ों रुपए वसूले और फिर निवेशकों को धोखे में छोड़ दिया। CBI की इस कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।

शुबकामना बिल्डटेक और डायरेक्टर्स पर कार्रवाई

CBI द्वारा के मुताबिक, जांच एजेंसी ने शुभकामना बिल्डटेक प्रा. लिमिटेड  और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मामला ग्रेटर नोएडा स्थित एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है।

CBI जांच में सामने आया कि बिल्डर कंपनी ने आपराधिक साजिश के तहत होमबायर्स और निवेशकों को झूठे आश्वासन दिए। फ्लैट और प्रोजेक्ट को लेकर गुमराह करने वाले दावे किए गए। जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

करोड़ों की ठगी, झूठे वादों से फंसाए निवेशक

जांच एजेंसी के अनुसार, बिल्डर कंपनी और उसके अधिकारियों ने लोगों को बेहतर सुविधाओं और समय पर फ्लैट देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन बाद में निवेशकों का पैसा दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया। CBI के अफसर ने बताया कि पूरे मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वासघात जैसे गंभीर अपराध सामने आए हैं।

क्रिकेट के दीवानों हो जाओ तैयार: ग्रेटर नोएडा में लगेगा दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों का मेला, जानें कब से शुरू होंगे मैच

देशभर में चल रही है बड़ी जांच

CBI फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर देशभर में होमबायर्स से जुड़े 50 मामलों की जांच कर रही है। इन मामलों में कई बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों पर फर्जीवाड़ा और फंड डायवर्ट करने के आरोप हैं।

इससे पहले भी CBI कई नामी बिल्डर कंपनियों और उनके डायरेक्टर्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एजेंसी ने बताया कि आम लोगों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CBI बोली- जनता के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता

CBI ने कहा है कि आर्थिक अपराध और पब्लिक फ्रॉड के मामलों में जवाबदेही तय करना एजेंसी की प्राथमिकता है। खासकर उन मामलों में, जहां आम नागरिकों और होमबायर्स के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं।

Location :  Noida

Published :  29 May 2026, 5:32 PM IST