पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रीताब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रीताब्रत बनर्जी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 3:55 PM IST

Kolkata: कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने मामले में नए सिरे से फैसला लेने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को निर्देश दिया है कि वह दस दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इस मुद्दे पर फिर से विचार करें और नए सिरे से फैसला लें।

हाई कोर्ट के इस फैसले को टीएमसी के बागी गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, इसे ममता बनर्जी की अहम राजनीतिक जीत के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें विधानसभा स्पीकर के अगले फैसले पर टिकी हैं।

यह खबर अपडेट हो रही है...

Location :  Kolkata

Published :  27 November 2026, 3:53 PM IST