NEET के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में डॉ. अनुराग की पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में डॉ. अनुराग सक्सेना ने अपनी पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन किया। यह पुस्तक NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है, जिसमें NCERT कक्षा 12 की जीव विज्ञान को आसान तरीके से समझाने के लिए Mnemonic Learning Technique तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 November 2026, 2:31 PM IST

Bundelkhand: बुंदेलखंड में NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए डॉ. अनुराग सक्सेना ने एक पुस्तक तैयार की गई है, जिसमें NCERT कक्षा 12 की जीव विज्ञान को आसान तरीके से समझाने और याद कराने के लिए Mnemonic Learning Technique तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

देलखंड विश्वविद्यालय में डॉ. अनुराग सक्सेना की पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन किया है। (img-dynamite news)

NEET के विद्यार्थियों को मिली सौगात

NEET परीक्षा की तैयारी में सिर्फ दिन-रात किताबों में सिर खपाना ही काफी नहीं, बल्कि पढ़ाई को समझने और याद रखने का सही तरीका भी बेहद जरूरी है। खासकर NEET जैसी कठिन परीक्षाओं में जीव विज्ञान के विशाल पाठ्यक्रम को याद रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।

NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए डॉ. अनुराग सक्सेना ने एक पुस्तक तैयार की है (img-dynamite news)

डॉ. अनुराग की ‘BIO WISSEN’ का विमोचन

इसी चुनौती को आसान बनाने की कोशिश के साथ झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में डॉ. अनुराग सक्सेना ने अपनी पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन किया है। यह पुस्तक NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है, जिसमें NCERT कक्षा 12 की जीव विज्ञान को आसान तरीके से समझाने और याद कराने के लिए Mnemonic Learning Technique यानी स्मरण आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर के खेवटा जंगल में दहशत का माहौल, तेंदुए के साथ सेल्फ़ी लेने में जुटे ग्रामीण

प्रोफेसर मुकेश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग के डॉ. सत्येंद्र सिंह ने किया। वहीं कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार, विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार और वरिष्ठ समाजसेवी नरेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Ramayana Movie Release: रणबीर कपूर की रामायण ने जवान को पछाड़ा, लेकिन धुरंधर 2 और दृश्यम 3 से रह गई पीछे

खास बात यह रही कि पुस्तक को आकर्षक डिजाइन और डिजिटल स्वरूप देने में जिन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत दिखाई, उन्हें भी मंच से सम्मान मिला। प्रतीक्षा मिश्रा, अध्ययन तिवारी, रितेश सैनी, अंकिता मिश्रा, माही, अनूप और शिविता को कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुस्तक का प्रकाशन Mnemonic Academy द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नीतू सक्सेना, डॉ. नूपुर गौतम, डॉ. ममता सिंह और डॉ. ज्योति मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अब देखना होगा कि याददाश्त को आसान बनाने की यह नई पहल NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कितनी मददगार साबित होती है।

Location :  bundelkhand

Published :  5 November 2026, 2:02 PM IST