भाजपा अध्यक्ष को लेकर बड़ा अपडेट, 19 जनवरी को होगा नामांकन, जानिये पूरी डिटेल

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया जायेगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 January 2026, 1:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर लग रही अटकलों को विराम लग गया है। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष पद के नामांकन की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को पार्टी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष पद के नामांकन के समय नितिन नबीन के प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रहेंगे।

पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जनवरी को पार्टी के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इस अवसर पर पार्टी की ओर से एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नितिन नवीन की ताजपोशी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के लिए देशभर से भाजपा के कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी संगठन इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रहा है, इसलिए तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं।

कोडीन कफ सिरप कांड में नया मोड़: मास्टरमाइंड शुभम का मौसेरा भाई गिरफ्तार, काली कमाई का बड़ा खुलासा

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 January 2026, 1:54 PM IST

Advertisement
Advertisement