Bhilai: पूर्व CM भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का ‘आपत्तिजनक AI वीडियो’ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का एआई निर्मित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई में FIR दर्ज की गई है। कांग्रेस ने इसे छवि खराब करने की साजिश बताया है, वहीं महिला आयोग ने साइबर सेल से जांच के आदेश दिए हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 29 April 2026, 5:20 AM IST

Bhilai: छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच में सामने आया है कि यह वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक द्वारा निर्मित यानी 'डीपफेक' है। इस मामले में भिलाई नगर थाने में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'कांग्रेस पोल खोल' और 'रैंडम छत्तीसगढ़' नामक अकाउंट्स से एक रील साझा की गई थी। इस वीडियो में एआई तकनीक का सहारा लेकर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को डेटिंग, बाइक राइडिंग और अन्य निजी गतिविधियों में संलिप्त दिखाया गया है।

Patna News: सहायक कुलसचिव सनाउल्लाह खान के घर छापा, जेवरात और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का एक घटिया प्रयास है।

महिला आयोग सख्त, पुलिस ने शुरू की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग ने भी इस पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने दुर्ग एसएसपी को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच साइबर सेल से कराने के निर्देश दिए हैं।

गोरखपुर में हत्या के प्रयास के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस का कहना है कि एआई का दुरुपयोग कर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक दंडनीय अपराध है। फिलहाल, पुलिस उन आईपी एड्रेस और अकाउंट्स को ट्रैक कर रही है जिनसे यह वीडियो पहली बार अपलोड और सर्कुलेट किया गया था।

Location :  Bhilai

Published :  29 April 2026, 5:20 AM IST