
बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले मिठाइयों की बहार (image source: google)
Kolkata: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों का इंतजार सिर्फ राजनीतिक दलों को ही नहीं, बल्कि मिठाई दुकानदारों को भी है। मतगणना के पूर्व कोलकाता की मिठाई की दुकानों में रौनक बढ़ गई। यहां चुनावी चर्चा अब वोटों से निकलकर मिठाइयों तक पहुंच गई है।
राजनीतिक समर्थक जीत की उम्मीद में पहले से तैयारी कर रहे हैं। दुकानों पर लोग पूछ रहे हैं कि अगर उनकी पार्टी जीत गई तो कितनी जल्दी मिठाई मिल सकती है। कई दुकानदारों ने अलग-अलग राजनीतिक रंगों की मिठाइयां पहले से तैयार रखी हैं ताकि नतीजे आते ही जश्न शुरू हो सके।
कोलकाता की मशहूर मिठाई दुकानों में चुनावी थीम पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। भगवा रंग की 'मोदीश्री' भाजपा समर्थकों के लिए बनाई जा रही है, जबकि हरे रंग की 'जॉय बांग्ला' तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को आकर्षित कर रही है। वहीं लाल रंग की 'लाल सलाम' मिठाई वाम समर्थकों के बीच चर्चा में है।
West Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी, देखें पल-पल की अपडेट
के.सी. दास और नोबिन चंद्र दास जैसी पुरानी दुकानों में हलवाई दिन-रात तैयारी कर रहे हैं। रसगुल्ले, संदेश और राजभोग को राजनीतिक रंगों में ढालने का काम तेजी से चल रहा है।
कोलकाता के कई दुकानदारों ने सफेद रसगुल्लों का बड़ा स्टॉक तैयार कर रखा है। जैसे ही किसी पार्टी की बढ़त तय होगी, उसी रंग की चाशनी में मिठाई तैयार की जाएगी। बलराम मलिक और राधारमण मलिक के मालिकों का कहना है कि बंगाल में हर खुशी मिठाई से जुड़ी होती है। चुनाव सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और उम्मीदों का भी हिस्सा है।
Assembly Poll Results: चार राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश में 824 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी
आज मतगणना के दिन जहां लोगों की टीवी स्क्रीन पर नजरें रहेंगी, वहीं मिठाई दुकानों में भी लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। चुनाव का नतीजा चाहे जो हो, बंगाल में जश्न का स्वाद मिठाइयों से ही पूरा होगा।
Location : Kolkata
Published : 4 May 2026, 8:33 AM IST
Topics : bjp TMC west bengal election results 2026