Bank Strike Update: बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 28 से 30 सितंबर तक बंद नहीं होंगे बैंक

देश के लाखों ग्राहकों और व्यवसायों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल देशव्यापी बैंक हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 September 2026, 12:18 AM IST

New Delhi: भारत के लाखों ग्राहकों और व्यवसायों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है। अब हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार को बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

यह फैसला इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच 27 सितंबर की रात हुई बैठक के बाद लिया गया। हड़ताल टलने से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला तत्काल असर भी फिलहाल टल गया है।

बैठक में बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही कुछ मांगों पर आगे बातचीत का रास्ता निकाला गया। सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार के लिए IBA और UFBU की एक उच्च स्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है। समिति इस मांग पर आगे चर्चा करेगी।

इसके अलावा स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू प्रस्तावित प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों पर भी चर्चा हुई। इन चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार के समक्ष संशोधन प्रस्ताव भेजने की दिशा में IBA के साथ बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है।

उच्चस्तरीय समिति का तत्काल गठन

हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार को बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। यूएफबीयू ने एक बयान में कहा कि बाकी शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति का तत्काल गठन किया जाएगा।

यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी, सभी हितधारकों से चर्चा करेगी और ऐसा समाधान निकालने का प्रयास करेगी, जो सभी हितधारकों, खासकर ग्राहकों, को स्वीकार्य हो।

बयान में कहा गया कि स्केल-चार और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के संबंध में आईबीए के साथ बातचीत शुरू की जा सकती है।

विराट कोहली ने रचा इतिहास! वनडे में पूरे किए 15,000 रन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

बदलाव का प्रस्ताव सरकार के समक्ष

इसमें कहा गया है कि इसके तहत यूनियन और संघों की आपत्तियों को दूर करने के लिए योजना में बदलाव का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जा सकता है। बयान में कहा गया कि आश्वासन के मद्देनजर यूएफबीयू ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जताई।

आईबीए ने कहा है कि वह महीने में 2 अतिरिक्त शनिवार को भी अवकाश घोषित करने की डिमांड पर विचार करने के लिए जल्द ही हाई लेवल कमेटी बनाएंगे।

India vs West Indies: भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, ऐसा रहा मैच का पूरा रोमांच

हड़ताल में 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल

हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होनी थीं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 September 2026, 12:07 AM IST