हिंदी
नवंबर बैंक छुट्टी (सोर्स- Pintrest)
New Delhi: नवंबर का महीना शुरू होते ही देश भर में त्योहारों का उल्लास छा जाता है। दिवाली से लेकर छठ पूजा और गुरु नानक जयंती तक, इस महीने कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। यदि आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नवंबर 2026 के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 16 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इस पूरे महीने में नियमित छुट्टियों के तहत बैंक बंद रहेंगे। देखा जाए तो इस दौरान 5 रविवार और महीने के तय शनिवार (दूसरा और चौथा शनिवार) को मिलाकर कुल 7 दिन पूरे देश में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। साप्ताहिक और सप्ताहांत के इन अवकाशों के अलावा क्षेत्रीय त्योहारों और पर्वों के चलते विभिन्न राज्यों में छुट्टियों का अलग-अलग शेड्यूल तय किया गया है।
दादी का दांव लकी: 200 रुपये के कूपन से 6 साल के पोते ने जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर
नवंबर के महीने में क्षेत्रीय पर्वों के अनुसार बैंक छुट्टियों की लंबी सूची है-
9 नवंबर: दीवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
10 और 11 नवंबर: बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नए साल, भाई दूज और निंगोल चकौबा जैसे त्योहारों के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, मुंबई, नागपुर, कोलकाता और शिमला में अवकाश रहेगा।
13 नवंबर: शिलोंग में वांगला महोत्सव के कारण बैंक नहीं खुलेंगे।
16 नवंबर: छठ पूजा के पावन पर्व पर पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
20 नवंबर: देहरादून में इगास-बगवाल पर्व के चलते अवकाश रहेगा।
23 नवंबर: शिलोंग में सेंग कुट स्नेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के मौके पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और कोहिमा में कामकाज नहीं होगा।
27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
खनन ट्रॉली से टकराई SDM लिखी कार, आखिर कौन है गाड़ी चलाने वाला युवक? पढे़ं पूरी खबर
बैंक शाखाएं भले ही महीने के इन 16 दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैंक शाखाओं के अवकाश पर रहने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) जैसी आधुनिक डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बेझिझक कर सकते हैं। छुट्टियों का इन सभी ऑनलाइन सुविधाओं पर किसी भी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ेगा और आप घर बैठे अपने वित्तीय लेनदेन आसानी से पूरे कर सकेंगे।
Location : New Delhi
Published : 29 October 2026, 8:54 AM IST