Bank Holiday: 29 अप्रैल को इन जगहों पर बैंक बंद, घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें

29 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मतदान के चलते बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि किन-किन क्षेत्रों में आज बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 April 2026, 9:29 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज के समय में ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन कई जरूरी कामों के लिए अभी भी लोगों को बैंक शाखा में जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप 29 अप्रैल 2026 को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद।

क्या आज बैंक बंद हैं?

आज बैंक पूरी तरह से देशभर में बंद नहीं हैं। हालांकि West Bengal के उन इलाकों में बैंक बंद हैं, जहां आज मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में सरकारी और निजी दोनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे ग्राहकों को असुविधा हो सकती है।

कोलकाता के इन इलाकों में बैंक बंद

कोलकाता के कई प्रमुख इलाकों में बैंक सेवाएं आज उपलब्ध नहीं होंगी। इनमें एंटाली, भवानीपुर, कोलकाता उत्तर, श्यामपुकुर, चौरंगी, बेलेघाटा, जोरासांको, मानिकतला, बालीगंज और रासबिहारी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

हावड़ा में भी बंद रहेंगी शाखाएं

हावड़ा जिले के कई इलाकों में भी बैंक बंद हैं। इनमें हावड़ा उत्तर, हावड़ा दक्षिण, हावड़ा मध्य, संतरागाछी, पांचला, जगतबल्लभपुर, शिवपुर, बाली और उलूबेरिया के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

Bank Holidays: 27 अप्रैल से 3 मई के बीच कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

दक्षिण 24 परगना में व्यापक असर

दक्षिण 24 परगना जिले में भी कई इलाकों में बैंक सेवाएं बाधित रहेंगी। टॉलीगंज, बेहला, सोनारपुर, भांगड़, कसबा, जादवपुर, महेशतला, डायमंड हार्बर और गोसाबा जैसे क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।

उत्तर 24 परगना में भी छुट्टी

उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में भी बैंक बंद हैं। इनमें राजारहाट, बशीरहाट, बैरकपुर, दमदम, अशोकनगर, हबरा और संदेशखाली जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

अन्य जिलों में भी असर

हुगली, नादिया और पूर्व बर्धमान के कई हिस्सों में भी मतदान के चलते बैंक शाखाएं बंद हैं। इन जिलों के प्रमुख शहरों और कस्बों में बैंकिंग सेवाएं आज उपलब्ध नहीं होंगी।

Bank Holiday Today: क्या आज पहला शनिवार होने से बैंक खुले हैं, या छुट्टी है, जानें सही अपडेट विस्तार से

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

यदि आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो आज इन क्षेत्रों में जाने से बचें। आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप या एटीएम सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, अगले कार्यदिवस के लिए अपनी योजना बनाना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  29 April 2026, 9:29 AM IST

Advertisement