हसीना की होगी मुल्क में वापसी? युवा नेता के गिरफ्तार होने से तनाव; Drone से पैनी नजर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हलचल मच गई है। वहीं, 29 और 30 नवंबर को होने वाले 48 घंटे के बंद को देखते हुए देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 November 2026, 12:18 PM IST

Dhaka: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में छात्र लीग की पूर्व नेता तानिया अख्तर तपोशी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 29 और 30 नवंबर को होने वाले 48 घंटे के बंद को देखते हुए देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- बिल्सी में लूट की सनसनीखेज वारदात, कार से टक्कर मारकर व्यापारी के 11 लाख उड़ाए

 शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बढ़ी हलचल

बांग्लादेश में राजनीतिक हालात अभी भी सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर हलचल के बीच अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में छात्र लीग की पूर्व नेता तानिया अख्तर तपोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है।

शेख हसीना की वापसी पर बढ़ा दी सुरक्षा( AI Generated img)

 बांग्लादेश में बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं, अवामी लीग की ओर से 48 घंटे के बंद के ऐलान के बाद बांग्लादेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब तक अवामी लीग के 500 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें-दीपिका पादुकोण को जब करना पड़ा नौकरानी का रोल, Acting class में रोने जैसी हो गई थी हालत, अनुपम खेर ने सुनाया दिल्चस्प किस्सा

Location :  Dhaka

Published :  23 November 2026, 12:18 PM IST