हिंदी
शॉर्ट सर्किट के बाद मचा हड़कंप - X
New Delhi: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के चर्चित 'ना लादप्राओ' (Na Ladprao) पब में नाइट पार्टी के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग और जहरीले धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके कुछ ही पल बाद जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से पूरे पब में फैल गई। अचानक मची अफरा-तफरी के बीच लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन घने धुएं ने हालात और भयावह बना दिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग आग और धुएं से बचने के लिए पब के पिछले हिस्से में बने बाथरूम की ओर भागे। लेकिन धुएं ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। बचाव दल को कई शव बाथरूम के अंदर मिले। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पब से उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार, करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पब का बड़ा हिस्सा जल चुका था। हादसे के बाद अंदर का फर्नीचर और पूरा इंटीरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला।
नोएडा में मौत के गड्ढे! 7 महीने में तीन जानें गईं, जिम्मेदारों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन अंतिम कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
सब्जी लेने निकली नाबालिग अचानक हुई गायब… कुछ घंटे बाद जो हुआ, उसने पूरे अलीगढ़ को झकझोर दिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड में इससे पहले भी पब और नाइट क्लब में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2022 और 2009 में भी ऐसे बड़े हादसों में कई लोगों की जान गई थी। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 13 July 2026, 11:23 AM IST
Topics : Fire Accident Thailand News World News