
सुप्रीम कोर्ट (Img x)
New Delhi: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह हाईकोर्ट की ओर से जमानत देने के लिए पारित अंतरिम आदेश में दखल देने का इच्छुक नहीं है।
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश ASG ने अदालत को बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट से ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड मंगाने का अनुरोध किया था। ASG ने कहा कि इस मामले में संदेह और तथ्यों, दोनों को रिकॉर्ड पर दर्ज किया जाना चाहिए।
आजम खान को राहत
सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मिली जमानत के खिलाफ दायर की गई ईडी की याचिका खारिज
#AzamKhan #AzamKhanRelease #SupremeCourt #highcourt https://t.co/bIvszNjOMg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 19, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।
आजम खान जेल से बाहर, लेकिन क्या 19 नवंबर को आएगा नया मोड़?
ऐसे में सुप्रीम कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। बेंच ने यह भी साफ किया कि हाई कोर्ट की टिप्पणियां प्रथम दृष्टया हैं और मामले के अंतिम फैसले पर उनका कोई असर नहीं पड़ेगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘चूंकि यह एक अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें दखल नहीं देना चाहते हाई कोर्ट की राय प्रथम दृष्टया है और मामले का अंतिम फैसला करते समय इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।’
सुनवाई के दौरान ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने हाई कोर्ट के आदेश में गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराने से जुड़े तथ्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजम खान को गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराए गए थे, जबकि हाई कोर्ट के आदेश में इसके उलट तथ्य दर्ज किए गए हैं। ASG ने कोर्ट से इस पहलू पर ध्यान देने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दर्ज किया कि उसने तथ्यों को गलत तरीके से दर्ज किए जाने के संबंध में ASG की दलील पर ध्यान दिया है। इसके बाद याचिका का निपटारा कर दिया गया।
Location : New Delhi
Published : 19 November 2026, 11:10 AM IST