
Kolkata: पश्चिम बंगाल के बांकुरा में टीएमसी (ममता बनर्जी समर्थक) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आई हैं। इस हिंसक टकराव में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 287 सीटों पर मतगणना चल रही है। रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बढ़ाई हुई है। ममता के गढ़ में बीजेपी सेंध मारती दिख रही है।
भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। भाजपा से यहां शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के नतीजों को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है। मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। भवानीपुर सीट किसकी झोली में जाएगी।
इससे पहले भी, चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा में बांकुरा में भाजपा और टीएमसी के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हुए थे।
Location : Kolkata
Published : 4 May 2026, 12:01 PM IST