Assam Train Accident: डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 November 2026, 1:14 PM IST

New Delhi: असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है।

छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

घायलों की सटीक संख्या और उनकी मौजूदा हालत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह लगभग 6:54 बजे हुई। मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही इस ट्रेन के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। घटना की खबर मिलते ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव तथा बहाली का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: New Delhi: महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी ACP को मिला प्रमोशन

वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने मीडिया को बताया कि सुबह 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: New Delhi: डॉक्टरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मरीजों की शिकायत पर ऐसे ही जवाबदेह रहेंगे चिकित्सक

कई यात्रियों के घायल होने की खबर

हालांकि कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, लेकिन घायलों की कुल संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी फिलहाल स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित यात्रियों को मदद पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 November 2026, 1:14 PM IST