हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के कई उच्च न्यायालयों में नये मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तियों को मंजूरी दी। इसके साथ कई हाई कोर्ट में जजों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्तियों और जजों के ट्रांसफर संबंधी अधिसूचना सोमवार को जारी की गई है।
कुल पांच उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है जबकि चार हाई कोर्टों के जजों का तबादला कर दिया गया है।
हाई कोर्ट और नये मुख्य न्यायाधीशों की सूची
1. न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
2. न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
3. न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
4. न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
5. न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय नियुक्त किया गया है।
New Appointments and Transfers of Chief Justices in High Courts:
⁰Dynamite News Exclusive
⁰• Justice Sanjeev Sachdeva as CJ, Madhya Pradesh HC⁰• Justice Vibhu Bakhru as CJ, Karnataka HC⁰• Justice Ashutosh Kumar as CJ, Gauhati HCDynamite News Exclusive
⁰• Justice…— Dynamite News (@DynamiteNews_) July 14, 2025
उच्च न्यायलयों में नियुक्त नये जजों की सूची
1. न्यायमूर्ति एम.एम. श्रीवास्तव को राजस्थान से मद्रास उच्च न्यायालय भेजा गया है।
2. न्यायमूर्ति अपरेश के सिंह को त्रिपुरा से तेलंगाना उच्च न्यायालय भेजा गया।
3. न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव को झारखंड से त्रिपुरा उच्च न्यायालय भेजा गया है।
4. न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम को मद्रास से राजस्थान उच्च न्यायालय भेजा गया है।
Location : New Delhi
Published : 14 July 2025, 6:51 PM IST
Topics : Chief Justices High Court judge list transfer