
राजेश नायडू और माधुरी साहितिबाई (Img: Google)
Guntur: आंध्र प्रदेश के ताडेपल्ली क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। वरिष्ठ IAS अधिकारी चिन्ना रामुडु की 25 साल की बेटी माधुरी साहितिबाई अपने मायके में फांसी पर लटकी हुई मिली। परिवार ने जब कई मिनट तक दरवाजा न खुलने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो यह भयावह दृश्य सामने आया। पुलिस जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना गया है, लेकिन इसके पीछे छिपी कहानी रिश्तों में बढ़ते तनाव और दहेज उत्पीड़न की मार्मिक दास्तान बयां करती है।
माधुरी और राजेश नायडू ने 5 मार्च 2025 को प्रेम विवाह किया था। दोनों ने 7 मार्च को अपने परिवारों को शादी की जानकारी दी और फिर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। बताया जाता है कि प्रेम संबंध के चलते माधुरी ने अपना बीटेक कोर्स भी बीच में छोड़ दिया था। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही महीनों बाद रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं।
माधुरी ने कुछ महीने पहले अपने परिवार को फोन कर बताया था कि उसका पति दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसने बुरी तरह डर और तनाव में माता-पिता से मदद मांगी थी। इसके बाद परिवार उसे सितंबर के पहले हफ्ते में अपने साथ ताडेपल्ली ले आया। लेकिन घर लौटने के बाद भी वह गहरे तनाव और भय की स्थिति में थी। परिवार के अनुसार, वह पति के घर वापस जाने से इंकार कर रही थी और पिछले कुछ हफ्तों से वह बेहद परेशान दिखाई दे रही थी।
माधुरी के पिता और IAS अधिकारी चिन्ना रामुडु ने आरोप लगाया कि उनका दामाद राजेश उनकी बेटी को धमकाता था और कहता था कि उसका कोई सहारा नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी को फोन तक करने के लिए उसकी अनुमति लेनी पड़ती थी। वह उसे डराता था कि वह उसे मार डालेगा। हमारी बेटी को लगा कि उसका पति उसे बिल्कुल नहीं चाहता।" रामुडु ने भावुक होकर कहा कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी कि उनकी बेटी अपनी जान ले लेगी।
प्रार्थना या धर्मांतरण? सोनभद्र में चंगाई सभा पर बवाल, धर्म परिवर्तन के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज
ताडेपल्ली के मंगलगीरी डीएसपी मुरली कृष्णा के अनुसार, धारा 80 के तहत दहेज मौत का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
Location : Guntur
Published : 3 December 2025, 11:08 AM IST