नहीं पारित हुआ ‘महिला आरक्षण बिल’ तो सड़क पर सीएम रेखा गुप्ता ने कर दिया बवाल, हेमा मालिनी समेत कई भाजपा नेता सड़क पर

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सरकारी आवास के पास पहुंचकर काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया और कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने माहौल को काबू करने के लिए प्रदर्शन करने वाले लोगों के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 April 2026, 7:35 PM IST
google-preferred

New Delhi: लोकसभा में "महिला आरक्षण बिल 2023" पारित नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी ने हंगामा शुरू कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी की काफी महिला नेताओं ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस और राहुल गांधी को भाजपा महिला नेताओं ने घेरा है।

राहुल गांधी के आवास का घेराव किया

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सरकारी आवास के पास पहुंचकर काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया और कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने माहौल को काबू करने के लिए प्रदर्शन करने वाले लोगों के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इन दिग्गजों ने किया दिल्ली की सड़क पर हंगामा

राहुल गांधी के आवास के पास मुख्य रूप से दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे, सांसद हेमा मालिनी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सेहरावत, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने बाजू पर काली पट्टी बंधी हुई थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने भारत देश की आधी आबादी को धोखा दिया है। राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्ष ने देश की महिलाओं के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया है।

Location :  New Delhi

Published :  18 April 2026, 7:35 PM IST

Advertisement