New Delhi: शेयर बाजार में 8 अगस्त को लंबे समय से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स में 746.29 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ यह 80,604.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने भी 221.75 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 24,585.05 अंक छू लिए। इस तेजी से बाजार में नया उत्साह देखा गया, जिसका सबसे बड़ा फायदा बिजनेस टायकून गौतम अडानी को हुआ।
गौतम अडानी की दौलत में जबरदस्त उछाल
केवल एक दिन में गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 5.74 बिलियन डॉलर (लगभग 5,03,01,91,88,700 रुपये) की भारी बढ़ोतरी हुई। इस उछाल के साथ उनका नेटवर्थ 79.7 अरब डॉलर हो गया है। इसी के साथ वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप 20 अमीरों की सूची में दोबारा प्रवेश कर गए हैं, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
मुकेश अंबानी का भी फायदा, एलन मस्क सबसे आगे
सूची में 18वें स्थान पर मौजूद मुकेश अंबानी को भी एक दिन में 1.40 अरब डॉलर का फायदा हुआ है, जिनकी कुल संपत्ति अब 99.5 अरब डॉलर है। इस सूची में कमाई के मामले में गौतम अडानी से आगे केवल एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में 6.69 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
अन्य दिग्गजों की संपत्ति में बदलाव
- एलन मस्क दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं।
- लैरी एलिसन (ओरेकल के फाउंडर) इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में 3.30 अरब डॉलर का उछाल आया है। जिससे उनका कुल नेटवर्थ 305 अरब डॉलर हो गया है।
- फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 269 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर है। उनको इस दौरान 1.15 अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ है।
लिस्ट में अन्य भारतीय अरबपति
- शिव नादर (HCL के फाउंडर): 35.3 अरब डॉलर के साथ 56वें स्थान पर हैं।
- शापूर मिस्त्री: 32.3 अरब डॉलर के साथ 64वें स्थान पर हैं।
- सावित्री जिंदल: 31.5 अरब डॉलर के साथ 65वें स्थान पर हैं।
इसके अलावा सुनील मित्तल, अजीम प्रेमजी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप सांघ्वी, कुमार बिड़ला और राधाकिशन दमानी जैसे कई भारतीय बिजनेस टायकून भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं।