8th Pay Commission: कर्मचारियों की न्‍यूनतम बेसिक SALARY 72,000 रुपये होने का दावा, अधिकारिक ऐलान का इंतजार

8वें वेतन आयोग के तहत एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत कर्मचारियों की न्‍यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 72,000 रुपये होने का दावा किया जा रहा है हालांकि, अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 6:25 PM IST

New Delh: 8वें वेतन आयोग के तहत एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत कर्मचारियों की MINIMUM BASIC SALARY 18,000 रुपये से बढ़कर 72,000 रुपये होने का दावा किया जा रहा है हालांकि, अभी तक OFFICIAL  ऐलान नहीं किया गया है।

पिछले साल वेतन आयोग का गठन

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। जनवरी महीने में ऐलान के बाद नवंबर में वेतन आयोग के चेयरमैन और अन्य सदस्यों का गठन हुआ। वहीं, इसी साल फरवरी में वेतन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया है। वेतन आयोग इस वेबसाइट पर हर जरूरी अपडेट साझा करेगा।

8वें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और विभिन्न कर्मचारी संघों में उत्सुकता बनी हुई है। वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों में संशोधन, पेंशन सुधार और सेवा शर्तों में बदलाव जैसे मुद्दों को लेकर कई संगठन आयोग के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि वेतन आयोग अब सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में बैठकों का दौर शुरू हुआ है। आगामी महीनों में होने वाली बैठकों के आधार पर वेतन और पेंशन से जुड़े बड़े फैसलों की दिशा तय हो सकती है।

बीजेपी में शामिल होते ही ‘जेन-जी’ का झटका, राघव चड्ढा का 10 लाख लोगों ने छोड़ा साथ

कुछ दिन पहले नेशनल काउंसिल के मजदूर संघ (एनसी-जेसीएम) की ओर से मांग रखी गई थी कि 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की न्‍यूनतम SALARY 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये कर दी जाए। इसके साथ ही फिटमेंट फैक्‍टर को 3.83 की जाए, लेकिन अब खबर आ रही है कि कर्मचारियों की मिनिमम SALARY 72,000 रुपये रखी जाए और फिटमेंट फैक्‍टर को 4.0 कर दिया जाए।

क्‍या 72,000 रुपये हो जाएगी मिनिमम सैलरी?

8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के प्रमुख प्रतिनिधि निकायों में से एक एनसी-जेसीएम ने सिर्फ मिनिमम SALARY बढ़ोतरी की मांग  69,000 रुपये की है। फिर सवाल उठता है कि 72,000 रुपये की मांग आई कहां से।

Vastu Shastra: इन संकेतों से जानें घर में कहां है वास्तु असंतुलन, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

बता दें आठवें वेतन आयोग पर नजर रखने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी अनुमानित SALARY को सही नहीं मानना चाहिए। अधिकार‍िक ऐलान के बाद ही स्‍पष्‍ट हो पाएगा कि कर्मचारियों की SALARY में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  25 April 2026, 6:25 PM IST