
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन के लिए अभी करना पड़ सकता है(image : Pinterest)
New delhi: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठन ने अपनी मांग को 8वें वेतन आयोग के सामने तो रख दी है लेकिन सवाल यह है कि उनकी इन सिफारिसों पर सरकार कब तक अपना रुख साफ करेगी। आखिर बढ़ी हुई सैलरी-पेंशन का लाभ कर्मचारियों को कब से मिलेगा। मई 2027 से इसका लाभ मिलेगा या फिर अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हलांकि 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके अनुसार मई 2027 तक आयोग की रिपोर्ट आने की उम्मीद की जा सकती है।
छठ की खुशियां मातम में बदलीं; बलिया में पेड़ से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत
दरअसल रिपोर्ट आने और नई सैलरी लागू होने के बीच कई प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ता हैं। 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। यह तीन सदस्यीय आयोग है, आयोग को अपनी रिपोर्ट को सरकार को सौपने के लिए 18 महिने का समय दिया गया था। अभी तक सिफारिशें नहीं सौपी गई है इसके अनुसार रिपोर्ट की डेडलाइन मई 2027 है।
8वें वेतन आयोग को लेकर 1 जनवरी 2026 काफी महत्वपूर्ण है हलांकि आयोग का चक्र 10 साल का होता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग के लिए संभावित प्रभावी तारीख के रूप में देखा जा सकता है। अगर सरकार किसी पिछली तारीख से नई सैलरी को लागू करने का फैसला करती है तो इससे कर्मचारियों को उसका लाभ एरियर के रूप में उस अवधी के लिए मिलेगा।
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद सैलरी और पेंशन का लाभ के लिए सरकार को कई प्रक्रियाएं करनी होंगी। पहले आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। इसके बाद सरकार इन सिफारिशों की समीक्षा करने के बाद ही लागू करेगी। फिलहाल उपलब्ध समयसीमा के अनुसार 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई 2027 के आसपास आने की उम्मीद है।
इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है, यही वजह है कि आयोग की रिपोर्ट आने और कर्मचारियों को वास्तविक आर्थिक लाभ मिलने के बीच कुछ महीनों का अंतर भी हो सकता है। हालांकि, यह अंतर कितना होगा, इसका अनुमान अभी निश्चित तौर पर से नहीं लगाया जा सकता है।
Location : New delhi
Published : 15 November 2026, 1:10 PM IST