3 घंटे का अलर्ट… दिल्ली पर क्या आने वाला है? IMD की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में धूल भरे तूफान का खतरा मंडरा रहा है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है और हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 May 2026, 8:31 PM IST

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर मौसम के बड़े बदलाव की चपेट में आने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में राजधानी में तेज धूल भरा तूफान दस्तक दे सकता है। पश्चिमी दिशा से तेजी से बढ़ रहा यह सिस्टम राजस्थान और हरियाणा होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अनुमान के मुताबिक अगले 3 घंटों के भीतर धूल भरी आंधी दिल्ली-एनसीआर में पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि यह तूफान करीब 2 घंटे में राजधानी तक पहुंचकर रात 8 बजे से 10 बजे के बीच अपना सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है।

तूफान तेजी से बढ़ रहा आगे

यह धूल भरा तूफान पश्चिम दिशा से उठा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। रास्ते में यह राजस्थान और हरियाणा को प्रभावित करते हुए अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम तेजी से मूव कर रहा है, जिससे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

महराजंगज, गोरखपुर समेत पूर्वांचल में हीट वेव; घरों में ही रहने की सलाह, जानिये कल 25 मई के मौसम का हाल

50 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के साथ धूल और रेत के कण हवा में फैल जाएंगे, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो सकती है। सड़क पर वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

AQI और बिगड़ने की आशंका

धूल भरे इस तूफान का सबसे बड़ा असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ सकता है। पहले से ही खराब श्रेणी में चल रही दिल्ली की हवा और अधिक बिगड़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि धूल के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। रविवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 205 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। तूफान के बाद इसमें और गिरावट की आशंका जताई जा रही है।

IMD Alert: दिल्ली पर मंडरा रहा मौसम का ‘डबल अटैक’! पहले आंधी-बारिश फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी

भीषण गर्मी के बीच मौसम का दोहरा वार

दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रही है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। IMD ने अगले तीन दिनों तक हीटवेव और तेज सतही हवाओं का येलो अलर्ट पहले ही जारी कर रखा है। लगातार बढ़ते तापमान और अब धूल भरे तूफान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

दिल्ली-NCR में लगातार बना हुआ है गर्मी का दबाव

पिछले कई दिनों से दिल्ली और एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हवाओं का असर और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

Location :  New Delhi

Published :  24 May 2026, 8:31 PM IST