दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला अभियुक्त समेत 3 गिरफ्तार, संदिग्ध कार भी बरामद; जानिये पूरा अपडेट

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला ड्राइवर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कार ड्राइवर समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 April 2026, 5:06 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार संदिग्ध कार दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गई। यह घटना वीआईपी गेट नंबर-2 पर हुई, जिसे आमतौर पर विशिष्ट लोगों के आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अचानक तेज रफ्तार में आई और गेट पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार परिसर में घूमने लगी। कुछ देर तक कार अंदर ही रही, लेकिन उसे तुरंत रोका नहीं जा सका।

बैरिकेड तोड़कर परिसर में एंट्री

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश नंबर की यह कार सीधे गेट नंबर-2 से टकराई, जिससे लोहे का बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान कार चालक स्पीकर के कार्यालय की ओर भी गया, जिससे घटना और संदिग्ध बन गई। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हुआ, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ी चुनौती बन गया।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार; चालक फरार

स्याही फेंककर फरार हुआ आरोपी

घटना के दौरान कार सवार लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी पर स्याही फेंकी और फिर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। चश्मदीदों के अनुसार, कार अचानक तेजी से बाहर निकली और कोई भी उसे रोक नहीं पाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जांच के बाद तीन गिरफ्तार

घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कार की पहचान की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे उनकी मंशा क्या थी।

महराजगंज में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, लगाए ये आरोप

इस पूरे मामले ने एक बार फिर दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं और सुरक्षा में हुई इस चूक के लिए कौन जिम्मेदार ठहराया जाता है।

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 5:06 PM IST