
शरद पवार ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले भी अस्पताल के लिए रवाना हो गई हैं। शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है।
शरद पवार को इससे पहले 2 नवंबर 2026 को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के चलते पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज किया गया था। उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में होने वाले दर्द यानी प्लूराइटिक दर्द की शिकायत थी।
पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद शरद पवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई लाया गया था। चार नवंबर को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वह इसी अस्पताल पहुंचे हैं।
शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी ब्रीच कैंडी अस्पताल के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल शरद पवार की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाने की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता शरद पवार की सेहत पर उनके समर्थकों की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से विस्तृत मेडिकल अपडेट की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
Location : Mumbai
Published : 26 November 2026, 1:03 PM IST
Topics : Breach Candy Hospital ncp chief sharad pawar health update sharad pawar hospitalised Sharad Pawar