धनुष ने किया साई पल्‍लवी का सपोर्ट, कहा- पूरे भारत में खोजते तो भी कोई मां सीता के साथ इतना न्‍याय नहीं कर पाता

तमिल के सुपरस्‍टार धनुष ने साई पल्‍लवी का खुलकर सपोर्ट करते हुए कहा, 'मुझे 'रामायणम्' में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को चुने जाने पर हो रही बहस समझ नहीं आती। मुझे लगता है कि अगर पूरे भारत में भी खोजा जाता, तो भी कोई और इस किरदार के साथ इतना सही न्याय नहीं कर पाता।'

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 1:03 PM IST

Mumbai: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण- भाग 1' में मां सीता के किरदार की चर्चा तेजी में है। जहां एक ओर कई लोग इसकी आलोचना करते हुए साई पल्‍लवी पर निशाना साध रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तमिल के सुपरस्‍टार धनुष ने साई पल्‍लवी को सपोर्ट करते हुए सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

धनुष ने साई पल्‍लवी को सपोर्ट किया (img-x)

रामानंद सागर की 'सीता' से साई की तुलना

आपको बता दें कि जब से फिल्म 'रामायण- भाग 1' के लिए साई पल्‍लवी के नाम की घोषणा हुई, तभी से इसको लेकर आलोचना भी शुरू हो गई थी। कई लोगों ने रामानंद सागर की 'सीता' दीपिका चिखल‍िया से उनकी तुलना करनी शुरू कर दी। अब फिल्‍म रिलीज होने के बाद भी कई आलोचक कह रहे हैं कि- साई के रूप-रंग और घुंघराले बाल माता सीता की पारंपरिक और दिव्य छवि से मेल नहीं खाते हैं।

मां सीता के किरदार के साथ वैसा न्‍याय नहीं कर पाता, जैसा साई पल्‍लवी ने किया है।(img-x)

धनुष ने किया साई पल्‍लवी को सपोर्ट

इन सब वाद-विवाद के बीच तमिल के सुपरस्‍टार धनुष ने साई पल्‍लवी का खुलकर सपोर्ट करते हुए कहा कि- पूरे भारत में भी ढूंढ़ा जाता, तो कोई मां सीता के किरदार के साथ वैसा न्‍याय नहीं कर पाता, जैसा साई पल्‍लवी ने किया है। उन्होंने साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और बहस को पूरी तरह फिजूल बताया है।

यह भी पढ़ें- Diwali Laxmi Pujan Muhurat: दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें सही समय और पूजन के नियम

रामायण में माता सीता के युद्ध लड़ने का कोई जिक्र नहीं

धनुष का यह सपोर्ट ऐसे समय में भी आया है, जब नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी 'रामायण' के एक सीन में माता सीता (साई पल्लवी) को भगवान राम (रणबीर कपूर) के साथ राक्षसों की सेना से तलवार लेकर लड़ते हुए योद्धा के रूप में दिखाया गया है। दर्शकों और समीक्षकों का तर्क है कि वाल्मीकि की 'रामायण' में कहीं भी सीता ने कभी कोई युद्ध लड़ने का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, नितेश तिवारी ने यह साफ किया है कि फिल्‍म के लिए उन्‍होंने 'अद्भुत रामायण' ग्रंथ से प्रेरणा ली गई है, जहां मां सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें- इमरजेंसी लगाना बड़ी भूल थी, इंदिरा गांधी को भी था अहसास; किताब लॉन्च से पहले सोनिया गांधी का बड़ा बयान

धनुष इन दिनों अपनी फिल्‍म 'ओम: चैप्‍टर 1' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ साई पल्‍लवी भी हैं। धनुष की राजनीति में एंट्री की भी खूब चर्चा है। धनुष ने साई पल्लवी की ईमानदारी और हुनर ​​की भी खुलकर तारीफ की है। एक्‍टर ने दो टूक कहा, 'मुझे 'रामायणम्' में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को चुने जाने पर हो रही बहस समझ नहीं आती। मुझे लगता है कि अगर पूरे भारत में भी खोजा जाता, तो भी कोई और इस किरदार के साथ इतना सही न्याय नहीं कर पाता।'

Location :  Mumbai

Published :  8 November 2026, 1:03 PM IST