
प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती
मुंबई: हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 90 साल के एक्टर को हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण एडमिट किया गया है। हालांकि इस समय वो खतरे से बाहर हैं। उन्हें 2 से 3 दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
उन्हें हार्ट संबंधी समस्या और वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा उनके डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि 'प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले उनके पारिवारिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी समस्या के साथ-साथ वायरल और फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया है।
प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने बताया कि उनके ससुर प्रेम चोपड़ा फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और अब कोई चिंता की बात नहीं है। उनका कहना है कि यह सब उम्र से जुड़ा हुआ है और एक नियमित प्रक्रिया है। इसमें अभी कोई चिंता की बात नहीं है। उनके बयान से इतना साफ हो गया है कि एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।
उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं। 2023 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की ज्यादातर सभी मूवीज को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक्टर का नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्होंने पर्दे पर विलेन के किरदार से अपनी खास पहचान कायम की। एक्टर को पहचान ‘वो कौन थी?’ (1964) से मिली। इसमें उनके काम की खूब तारीफ की गई। इसके अलावा, उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में ‘तीसरी मंजिल’(1966), ‘उपकार’(1967) और ‘दो रास्ते’ (1969) जैसी मूवीज को शामिल किया जाता है।
Location : Mumbai
Published : 11 November 2025, 3:45 AM IST
Topics : bollywood Health Intertainment Mumbai Prem Chopra