पीएम मोदी भी हुए मुरीद: जानिए कौन हैं मुंबई के कृष्णा और क्या है उनका अनोखा कमाल

मुंबई के इंजीनियर कृष्णा शेषाद्रि ने 'BharatRajya.com' वेबसाइट बनाकर भारतीय इतिहास को बेहद आसान बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में उनके इस इनोवेटिव प्रयास की जमकर सराहना की है। जानिए क्या है इस वेबसाइट की खासियत।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 August 2026, 4:08 PM IST

Mumbai: अक्सर माना जाता है कि इतिहास पढ़ना या समझना काफी नीरस और कठिन काम है, लेकिन मुंबई के रहने वाले कृष्णा शेषाद्रि ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। न तो वे इतिहास के शिक्षक हैं और न ही किसी ऐतिहासिक शोध संस्थान से जुड़े हैं, फिर भी उन्होंने अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल करके भारत के इतिहास को बेहद आसान और मनोरंजक बना दिया है। उनके इस प्रयास की गूंज अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची है।

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की खुलकर तारीफ

रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा शेषाद्रि के इस प्रयास की विशेष रूप से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि यह मंच देशवासियों के इनोवेटिव आइडियाज को सामने लाने के लिए है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कृष्णा की पोस्ट देखकर वे खुद भी उत्सुक हुए और उनसे सीधे बात की। पीएम ने इस बात की सराहना की कि किस तरह एक इंजीनियर ने तकनीक का इस्तेमाल कर भारतीय इतिहास को आम जनता के लिए आसान बना दिया है।

PM पद की रेस में नया ट्विस्ट! मोदी-राहुल के बाद विजय की एंट्री, तमिल स्टार ने मचाई सियासी हलचल

क्या खास है BharatRajya.com वेबसाइट में?

कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई वेबसाइट 'BharatRajya.com' की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद सरल और इंटरैक्टिव फॉर्मेट है। इस वेबसाइट पर जाकर यूजर बस कोई भी एक साल (Year) चुन सकता है।

साल सेलेक्ट करते ही स्क्रीन पर आसानी से यह जानकारी सामने आ जाती है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किस राजा या साम्राज्य का शासन था। यह तरीका छात्रों और इतिहास प्रेमियों के लिए किसी नक्शे पर कहानी देखने जैसा है।

एक इंजीनियर की बचपन की सोच हुई हकीकत

कृष्णा शेषाद्रि पेशे से एक इंजीनियर रहे हैं और उन्होंने एमबीए करने के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया। हालांकि, बचपन से ही उनकी रुचि इतिहास में थी। उनका मानना था कि जिस पुराने तरीके से स्कूलों में इतिहास पढ़ाया जाता है, उसमें बदलाव की जरूरत है।

12 महिला मंत्री और 40 प्रतिशत युवा चेहरे! देखें मोदी कैबिनेट विस्तार में क्या-क्या बदलाव होंगे?

इतिहास को रटने के बजाय अगर कहानियों और नक्शों के जरिए दिखाया जाए, तो लोग इसे बेहतर समझ सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने यह प्लेटफॉर्म तैयार किया, जिसकी तारीफ अब पूरा देश कर रहा है।

Location :  Mumbai

Published :  30 August 2026, 4:08 PM IST