Nagpur Rape Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर 30 घंटे बंधक बनाकर दरिंदगी, आरोपी के घर मिला हथियारों का जखीरा

नागपुर में नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी निर्मय के ठाणे स्थित घर से पुलिस को 8 चाकू, चॉपर, लैपटॉप और भारी मात्रा में गर्भनिरोधक मिले हैं। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक सच जानने के लिए फॉरेंसिक जांच जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 August 2026, 2:21 PM IST

Mumbai: नागपुर में 16 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच का दायरा जब ठाणे स्थित 19 वर्षीय आरोपी निर्मय माधव पाखरे के घर तक पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर खुद अधिकारी भी सन्न रह गए। हुडकेश्वर पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को आरोपी के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर के भीतर से 8 तेज धारदार चाकू, चॉपर, एक लैपटॉप और बहुत बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की गईं।

कमरे में 30 घंटे तक बंधक: 20 जगह चाकू से गोदा

मामले की खौफनाक पृष्ठभूमि यह है कि आरोपी निर्मय ने मासूम पीड़िता को नागपुर के दिघोरी इलाके में एक किराए के मकान में 30 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा था। हैवानियत की हद पार करते हुए उसने लड़की के हाथ-पैर बांध दिए, लगातार यौन शोषण किया और विरोध करने पर चाकू से शरीर पर करीब 20 बार वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। 3 अगस्त की रात पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पीड़िता को सकुशल रेस्क्यू किया था।

‘सोने नहीं दिया तो पीटूंगा!’ मुंबई ट्रेन में मामूली सीट विवाद में महिला पर तानी बेल्ट, तमाशबीन बनी रही भीड़

डिजिटल सबूतों से खुलेगा आरोपी की मानसिकता का राज

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। पुलिस ने अब लड़की का मोबाइल फोन अनलॉक कर लिया है, जिससे दोनों के बीच हुई चैट, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जब्त लैपटॉप और हथियारों को फॉरेंसिक लैब (FSL) भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कहीं किसी आपराधिक गिरोह या ऑनलाइन डार्क वेब से तो नहीं जुड़ा था।

बिना नौकरी किए मिला लाखों का वेतन! मुंबई पुलिस के सेवाार्थ सिस्टम में सेंधमार, 10 संदिग्धों पर FIR

न्यायिक हिरासत में अस्पताल में भर्ती है आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निर्मय टूटे हुए परिवार से ताल्लुक रखता है और अपनी मां व बड़े भाई के साथ रहता था। उसकी मां की मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। गुरुवार को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

Location :  Mumbai

Published :  8 August 2026, 2:21 PM IST