Mumbai Crime: पत्नी के सामने ही प्रेमी का रेत दिया गला, पति ने ऐसे रची मौत की खौफनाक साजिश

मुंबई में सनसनीखेज हत्या! भीमराज शर्मा ने पत्नी के कथित प्रेमी विकास को शराब पार्टी के बहाने घर बुलाया और फिर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या था पूरा मामला

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 May 2026, 4:14 PM IST

Mumbai: मायानगरी मुंबई के एक घर में 48 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंधों के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने पहले शिकार को अपने घर पर शराब पार्टी के बहाने बुलाया और फिर पत्नी की आंखों के सामने ही इस खूनी खेल को अंजाम दिया।

दोस्ती के बहाने 'डेथ वारंट'

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी भीमराज ओमप्रकाश शर्मा को काफी समय से विकास अशोक भुसारे पर शक था। भीमराज का मानना था कि विकास और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। इस शक को हकीकत में बदलने और बदला लेने के लिए भीमराज ने एक खतरनाक योजना बनाई। बुधवार की शाम उसने विकास को फोन किया और उसे दोस्ती का हवाला देते हुए अपने घर पर शराब पीने के लिए आमंत्रित किया। विकास इस बात से अनजान था कि यह बुलावा उसकी मौत का पैगाम है।

शराब का गिलास और आखिरी चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि घर के अंदर भीमराज, उसकी पत्नी और विकास तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे नशा बढ़ा, भीमराज ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। उसने विकास को टोकते हुए कहा, "तू बार-बार मेरे घर क्यों आता है? मेरी पत्नी से दूर रह, अब दोबारा यहां मत आना।" इसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर की T-20 महिला क्रिकेटर समेत तीन को दबोचा, जानिए क्या है मामला

पत्नी के सामने ही कर दी हत्या

बहस के दौरान भीमराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अचानक पास रखा एक धारदार चाकू उठाया और विकास पर टूट पड़ा। पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन भीमराज ने एक न सुनी और विकास का गला रेत दिया। ताबड़तोड़ हमलों की वजह से विकास की मौके पर ही मौत हो गई और पूरा कमरा खून से सन गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

नवी मुंबई में रिश्वत का खेल बेनकाब! डिप्टी कमिश्नर रंगे हाथ पकड़ा गया

पुलिस का 3 घंटे का सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई। हत्या की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके की घेराबंदी की गई। करीब तीन घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने भीमराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी और विकास के बढ़ते मेलजोल से परेशान था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया है।

Location :  Mumbai

Published :  15 May 2026, 4:11 PM IST