महाराष्ट्र में UCC की राह में रोड़ा! कमेटी की बैठक में अनजान चेहरों की मौजूदगी से नाराज पूर्व जज ने दिया इस्तीफा, गरमाई सियासत

महाराष्ट्र में UCC समिति को लगा झटका! बैठकों में गैर-सदस्यों की मौजूदगी और फीडबैक प्रक्रिया से नाराज होकर पूर्व जज आर.सी. चव्हाण ने दिया इस्तीफा। जानिए अमित शाह के 2029 प्लान के बीच क्यों गरमाई सियासत।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 10:57 AM IST

Mumbai: महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के सरकार के महाप्लान को लागू होने से पहले ही एक बड़ा शुरुआती झटका लगा है। यूसीसी के नियम और मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति से इसके प्रमुख सदस्य और बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर. सी. चव्हाण ने अचानक इस्तीफा दे दिया है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व जज ने 19 सितंबर को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। समिति का गठन 7 सितंबर को ही हुआ था और महज 12 दिनों के भीतर हुई दूसरी बैठक के बाद आए इस इस्तीफे से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

इस्तीफे के पीछे की असली वजह

सूत्रों के अनुसार, पूर्व जस्टिस चव्हाण समिति की कार्यप्रणाली और बैठकों के संचालन से सख्त असहज थे। उन्होंने अपनी आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि कमेटी की बैठकों में ऐसे अनजान लोग मौजूद थे जो इसके सदस्य ही नहीं हैं।

शरीयत में दखल बर्दाश्त नहीं! अमित शाह के बयान के बाद UCC पर मुस्लिम जमात का कड़ा रुख, दी बड़ी चेतावनी

इसके अलावा, राज्य भर से पब्लिक फीडबैक (जनता की राय) जुटाने की अपनाई जा रही प्रक्रिया पर भी उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए। बैठकों में गैर-सदस्यों की कथित मौजूदगी और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के विरोध में उन्होंने समिति से खुद को अलग कर लिया, जिससे ड्राफ्टिंग प्रक्रिया पर सवालिया निशान लग गए हैं।

अमित शाह के 2029 के डेडलाइन वाले दावों के बीच फंसा पेच

यह इस्तीफा ऐसे संवेदनशील समय पर आया है जब हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में ऐलान किया था कि 2029 से पहले देश के सभी एनडीए शासित राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।

UCC के मुद्दे पर अमित शाह के सामने खड़ी हुई नई चुनौती? एनडीए सहयोगियों के सतर्क रुख से बढ़ी मुश्किलें

7 सितंबर को घोषित इस 7 सदस्यीय ड्राफ्टिंग समिति की कमान सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना देसाई को सौंपी गई है। इसमें पूर्व नौकरशाह डी.के. जैन, पूर्व एडवोकेट जनरल वीरेंद्र सराफ, पूर्व जस्टिस एस.जी. मेहेरे, पद्मश्री रमेश पतंगे और डॉ. सुवर्णा रावल शामिल हैं। पूर्व जज के इस्तीफे से अब कमेटी के कामकाज पर दबाव बढ़ गया है।

Location :  Mumbai

Published :  22 September 2026, 10:57 AM IST