Maharashtra HSC Result 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी! 12वीं का रिजल्ट जारी

महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब वे ऑनलाइन अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 May 2026, 1:55 PM IST

Mumbai: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब वे ऑनलाइन अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

शनिवार को कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी। बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया। छात्र दोपहर 12 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

Mumbai: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए अब मराठी बोलना अनिवार्य, 1 मई से शुरू होगा विशेष सत्यापन अभियान

कुल पास प्रतिशत 89.79%

इस साल महाराष्ट्र HSC परीक्षा में कुल 89.79% छात्र सफल हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्षों के मुकाबले स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है। बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।

लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का 86.80% रहा। दोनों के बीच 6.35% का अंतर देखने को मिला, जो हर साल की तरह इस बार भी कायम है।

Delhi-Mumbai के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए चेक कर सकते हैं, ताकि वेबसाइट पर अधिक लोड की स्थिति में भी सुविधा बनी रहे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org उपलब्ध हैं।

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “HSC Examination February 2026 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सीट नंबर और मां के नाम का पहला नाम दर्ज करना होगा (यदि उपलब्ध न हो तो XXX लिखें)।
  • इसके बाद “View Result” पर क्लिक करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

Location :  Maharashtra

Published :  2 May 2026, 1:05 PM IST