सिर्फ पैर तोड़ने का था प्लान, फिर कैसे बनी हत्या की खौफनाक साजिश? केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा!

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा! शुरुआत में सिर्फ केतन को घायल कर शादी टालने का प्लान था, लेकिन बाली ट्रिप और शादी के डर से आरोपियों ने लोहागढ़ किले की चट्टान से धक्का देकर उसकी जान ले ली।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 July 2026, 2:51 PM IST

Mumbai: पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि बेहद शातिराना तरीके से रची गई हत्या थी। पुलिस जांच में जो नया एंगल सामने आया है, उसके मुताबिक आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी शुरुआत में केतन को जान से मारना नहीं चाहते थे।

उनका पहला इरादा केतन को इतना घायल करने का था कि कुछ समय के लिए उसकी शादी टल जाए। लेकिन जैसे-जैसे शादी और जून की शुरुआत में प्रस्तावित 'बाली यात्रा' का वक्त पास आने लगा, दोनों का डर बढ़ता गया और उन्होंने केतन का काम तमाम करने का इरादा बना लिया।

सस्पेंस फिल्में और इंटरनेट से सीखा मर्डर का तरीका

अपनी खौफनाक योजना को अंजाम देने के लिए सिया और चेतन ने हफ्तों तक इंटरनेट खंगाला और सस्पेंस फिल्में देखीं। उन्होंने लोनावला के टाइगर पॉइंट, विसापुर किले और लोहागढ़ किले जैसी ऊंची जगहों की रेकी की ताकि हत्या को एक 'हादसा' दिखाया जा सके।

सुपरहिट फिल्मों के पीछे का Prompter सच: वेटरन एक्टर सुधीर पांडे का बड़ा खुलासा, अक्षय कुमार ऐसे बोलते है लंबे संवाद

दोनों एक-दूसरे को संभावित जगहों की तस्वीरें भेजते थे। हद तो तब हो गई जब हत्या से ठीक पहले उन्होंने बाकायदा इसका रिहर्सल किया और पकड़े जाने से बचने के तरीके भी ऑनलाइन खोजे।

'सांप का बहाना' और 18 जून का खौफनाक दिन

पुलिस के अनुसार, 14 जून को भी लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन केतन ने झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचा ली।

तब सिया ने बड़ी चालाकी से झूठ बोला कि उसने केतन को सांप से बचाने के लिए धक्का दिया था। हालांकि, 18 जून को दोनों ने अपनी अंतिम योजना बनाई और केतन को लोहागढ़ किले की गहरी खाई में धक्का दे दिया।

क्या मुंबई हमले और सीमा पार हथियारों की साजिश में आतंकी शहरोज का नेटवर्क पहले ही हो चुका था तैयार?

सलाखों के पीछे आरोपी, जांच जारी

पुणे पुलिस ने इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस की अब तक की जांच में किसी कॉन्ट्रैक्ट किलर के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं और मामले की बारीकी से जांच जारी है।

Location :  Mumbai

Published :  22 July 2026, 2:51 PM IST