
पाथाखेड़ा: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। जरा सी लापरवाही भी इस रिश्ते को तोड़ सकती है। दोनों को ही इस रिश्ते को मजबूत बनाना होता है। तभी यह रिश्ता जिंदगी भर चल सकता है। एक साथी जिंदगी भर रिश्ता नहीं निभा सकता। दोनों को ही शादी के रिश्ते को बराबरी से निभाना चाहिए, तभी बात बनती है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आया है। यहां एक पति ने शादी के कुछ दिनों बाद ही ऐसा बर्ताव किया कि पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि शादी के बाद दूल्हा नौकरी के लिए विदेश चला गया। वह दुल्हन से सिर्फ फोन पर ही बात करता था। फिर जब दूल्हा भारत लौटा तो वह अपनी पत्नी से अलग रहने लगा। इससे पत्नी परेशान रहती थी। आरोप है कि जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फिर घर से भी निकाल दिया। तंग आकर पत्नी ने ईद के दिन आत्महत्या करने की कोशिश की।
दो पेज का सुसाइड नोट बरामद
पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को विवाहिता के पास से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें विवाहिता ने अपनी पूरी कहानी लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा गांव का है। जानकारी के मुताबिक ईद के दिन यहां रहने वाली नवविवाहिता खुशबू अंसारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।
शादी के कुछ समय बाद विदेश
6 प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान लिया। परिजनों के मुताबिक खुशबू का पति शादी के कुछ समय बाद विदेश चला गया था। शुरुआत में तो दोनों फोन पर बात करते रहे। लेकिन पति के वापस आते ही उसका रवैया बदल गया। वह न तो खुशबू से ठीक से बात कर रहा था। न ही उसके साथ बेडरूम में सो रहा था। बस वह अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए था। खुशबू ने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की।
Location : mp news
Published : 8 June 2025, 11:49 AM IST
Topics : Groom Hindi News Latest News MP News wedding news