Lifestyle News: सर्दियों में ठंडा या गर्म पानी? डॉक्टरों ने बताया कैसे नहाना है सबसे सुरक्षित और फायदेमंद

सर्दियों में ठंडे या गर्म पानी से नहाने को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा कंफ्यूजन रहता है। गर्म पानी राहत देता है, लेकिन स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ठंडा पानी एक्टिव बनाता है, पर खतरा भी बढ़ाता है। डॉक्टर बताते हैं कि सर्दियों में किस पानी से नहाना सबसे सही है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 25 November 2025, 3:40 PM IST

New Delhi: पूरे देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और कड़ाके की ठंड में सुबह नहाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस मौसम में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ठंडे पानी से नहाएं या गर्म पानी से? गर्म पानी शरीर को तुरंत राहत देता है, जबकि ठंडा पानी शरीर को एक्टिव बनाता है। लेकिन दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ठंड में नहाने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं वैज्ञानिक और मेडिकल नजरिए से पूरी बात।

गर्म पानी से नहाने के फायदे

  • सर्दियों में गर्म पानी तुरंत आराम देता है।
  • मांसपेशियों की जकड़न कम करता है
  • ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है
  • भाप नाक खोलने में मदद करती है
  • सर्दी-जुकाम में राहत देता है

ठंड में शरीर को गर्माहट देने के कारण ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च एंड इंजीनियरिंग डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बहुत गर्म पानी स्किन की बाहरी लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है।

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

एक्सपर्ट्स का कहना है:

  • गर्म पानी स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म करता है
  • इससे ड्राइनेस, खुजली और रेडनेस बढ़ती है
  • एक्जिमा जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं
  • लंबे समय तक गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की नमी तेजी से घटती है

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

  • ठंडा पानी कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है।
  • शरीर को तुरंत एक्टिव करता है
  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • इम्यूनिटी मजबूत बनाता है
  • व्हाइट ब्लड सेल्स की क्रियाशीलता बढ़ती है

यही वजह है कि फिटनेस प्रेमी लोग ठंडे पानी से नहाने को हेल्दी मानते हैं।

Lifestyle News: हरितालिका तीज, हरियाली तीज और कजरी तीज 2025 में क्या है अंतर, जानें तीनों का महत्व और पूजा विधि

ठंडे पानी से नहाने के नुकसान

  • सर्दियों में अचानक ठंडा पानी शरीर को शॉक दे सकता है।
  • ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं
  • ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
  • दिल की धड़कन तेज हो सकती है
  • दिल के मरीज, हाई BP और सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए यह खतरनाक है
  • विशेषज्ञ बताते हैं कि कड़ाके की ठंड में ठंडा पानी नुकसान पहुंचा सकता है।

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

सर्दियों में नहाने का सबसे सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीका है:

  • हल्के गुनगुने पानी से नहाना
  • यह शरीर को आराम देता है
  • स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म नहीं करता
  • गर्म और ठंडे पानी दोनों के नुकसान से बचाता है

डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है, ताकि स्किन की नमी बनी रहे।

Lifestyle News: रोजमर्रा की कुछ आदतें कर सकती हैं लिवर को मजबूत, जानें कौन सी लाइफस्टाइल बदलनी है जरूरी

गांवों में हार्ड वॉटर से सावधान

  • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई जगह हैंडपंप या बोरवेल का पानी हार्ड होता है।
  • इससे स्किन की ऑयल लेयर खराब होती है
  • बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं
  • इसलिए मौसम कोई भी हो, नहाने के लिए हमेशा गुनगुना पानी सबसे बेहतर माना जाता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 November 2025, 3:40 PM IST