क्या आप भी शीशा साफ करने के लिए रगड़ते हैं अखबार? जानिए बिना मेहनत शीशे को हीरे जैसा चमकाने का आसान तरीका

बाथरूम और घर के धुंधले शीशों को साफ करने के लिए अब घंटों मेहनत की जरूरत नहीं है। सफेद सिरके, अखबार और टूथपेस्ट के सही इस्तेमाल से शीशे को बिना खरोंच और बिना दाग-धब्बों के हीरे जैसा चमकाया जा सकता है। जानिए आसान क्लीनिंग हैक्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 August 2026, 1:58 PM IST

New Delhi: घर या बाथरूम का शीशा रोजाना इस्तेमाल होता है, लेकिन साबुन की परत, पानी के छीटें और भाप की वजह से उस पर धुंधलापन जम जाता है। अक्सर लोग शीशा साफ करने के लिए पुराना अखबार उठाकर रगड़ना शुरू कर देते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सूखा अखबार रगड़ने से शीशा पूरी तरह साफ नहीं होता? अगर अखबार के साथ सही तरीका अपनाया जाए, तो बिना ज्यादा मेहनत किए शीशा हीरे की तरह चमक सकता है।

सफेद सिरके का मैजिकल स्प्रे

शीशा चमकाने की शुरुआत सही क्लींजर से करें। एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका (विनेगर) बराबर मात्रा में मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल को शीशे पर छिड़क कर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। सिरका एक नैचुरल क्लींजर है, जो बिना किसी हानिकारक केमिकल के शीशे पर जमी खारे पानी की परत और गंदगी को ढीला कर देता है।

अखबार का सही इस्तेमाल और चमक का राज

सिरका स्प्रे करने के बाद असली काम अखबार का होता है। अखबार को मोड़कर शीशे को हल्के हाथों से पोंछें। अखबार के कागज का हल्का रफ टेक्सचर बिना कोई खरोंच (स्क्रैच) डाले पानी की बूंदों को सोख लेता है। कपड़े से पोंछने पर अक्सर रेशे या लकीरें (स्ट्रीक्स) रह जाती हैं, लेकिन अखबार से पोंछने पर एकदम स्ट्रीक-फ्री और आर-पार दिखने वाली सफाई मिलती है।

क्या यह गंदी आदत है? जानें बच्चे की इस हरकत के पीछे का वैज्ञानिक सच और पेरेंट्स के लिए काम के टिप्स

जिद्दी दागों और हल्की खरोंच का घरेलू इलाज

अगर शीशे पर दाग बहुत पुराने हैं, तो गर्म सिरके में भीगा पेपर टॉवल 10-15 मिनट के लिए शीशे पर चिपका दें। वहीं, अगर शीशे पर हल्की धुंध या खरोंच है, तो थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर 2 मिनट रगड़ें और फिर गीले कपड़े से साफ कर दें। हफ्ते में दो बार यह आसान उपाय करने से आपका शीशा हमेशा नए जैसा चमकता रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  26 August 2026, 1:58 PM IST