हिंदी
धुंधले शीशे को बिना मेहनत चमकाने के आसान हैक्स (Img- Pinterest)
New Delhi: घर या बाथरूम का शीशा रोजाना इस्तेमाल होता है, लेकिन साबुन की परत, पानी के छीटें और भाप की वजह से उस पर धुंधलापन जम जाता है। अक्सर लोग शीशा साफ करने के लिए पुराना अखबार उठाकर रगड़ना शुरू कर देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सूखा अखबार रगड़ने से शीशा पूरी तरह साफ नहीं होता? अगर अखबार के साथ सही तरीका अपनाया जाए, तो बिना ज्यादा मेहनत किए शीशा हीरे की तरह चमक सकता है।
शीशा चमकाने की शुरुआत सही क्लींजर से करें। एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका (विनेगर) बराबर मात्रा में मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल को शीशे पर छिड़क कर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। सिरका एक नैचुरल क्लींजर है, जो बिना किसी हानिकारक केमिकल के शीशे पर जमी खारे पानी की परत और गंदगी को ढीला कर देता है।
सिरका स्प्रे करने के बाद असली काम अखबार का होता है। अखबार को मोड़कर शीशे को हल्के हाथों से पोंछें। अखबार के कागज का हल्का रफ टेक्सचर बिना कोई खरोंच (स्क्रैच) डाले पानी की बूंदों को सोख लेता है। कपड़े से पोंछने पर अक्सर रेशे या लकीरें (स्ट्रीक्स) रह जाती हैं, लेकिन अखबार से पोंछने पर एकदम स्ट्रीक-फ्री और आर-पार दिखने वाली सफाई मिलती है।
क्या यह गंदी आदत है? जानें बच्चे की इस हरकत के पीछे का वैज्ञानिक सच और पेरेंट्स के लिए काम के टिप्स
अगर शीशे पर दाग बहुत पुराने हैं, तो गर्म सिरके में भीगा पेपर टॉवल 10-15 मिनट के लिए शीशे पर चिपका दें। वहीं, अगर शीशे पर हल्की धुंध या खरोंच है, तो थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर 2 मिनट रगड़ें और फिर गीले कपड़े से साफ कर दें। हफ्ते में दो बार यह आसान उपाय करने से आपका शीशा हमेशा नए जैसा चमकता रहेगा।
Location : New Delhi
Published : 26 August 2026, 1:58 PM IST
No related posts found.