
आम खाने के बाद क्यों खराब होता है पेट? (Img- Internet)
New Delhi: गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने के शौकीनों, खासकर 'मैंगो लवर्स' का इंतजार खत्म हो जाता है। फलों का राजा आम बाजार में सज चुका है और आम के दीवानों ने अपने-अपने घरों को इस रसीले फल से भरना भी शुरू कर दिया होगा। लेकिन, अक्सर देखने में आता है कि आम खाने के बाद कई लोगों का पेट खराब हो जाता है, दस्त या मरोड़ की समस्या होने लगती है।
ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस स्वादिष्ट फल को खाने से पेट क्यों बिगड़ जाता है? डॉक्टरों और आहार विशेषज्ञों की मानें तो खराबी आम में नहीं, बल्कि उसे खाने के हमारे तरीके और मात्रा में होती है।
आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसके अलावा, आम में फाइबर और नेचुरल शुगर (प्राकृतिक मिठास) की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। जब हम स्वाद के चक्कर में एक साथ कई सारे आम खा लेते हैं, तो हमारे पाचन तंत्र (Digestive System) पर अचानक अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे अपच की स्थिति पैदा हो जाती है। एक और बड़ी वजह यह है कि आजकल बाजार में मिलने वाले आमों को जल्दी पकाने के लिए 'कैल्शियम कार्बाइड' जैसे घातक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये केमिकल पेट में जाकर सीधे इन्फेक्शन और मरोड़ का कारण बनते हैं।
गर्मी में घर बन गया तंदूर? बस दीवारों और छत पर करें ये काम, AC बिना भी रहेगा कमरा कूल!
अगर आप पेट खराब किए बिना आम का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो कुछ आसान आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आम को बाजार से लाने के बाद खाने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले ठंडे पानी में भिगोकर जरूर छोड़ दें। ऐसा करने से आम के भीतर की अतिरिक्त गर्मी (थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी) कम हो जाती है। साथ ही, छिलके पर लगे हानिकारक पेस्टिसाइड्स और केमिकल भी पूरी तरह साफ हो जाते हैं। इसके अलावा, आम को सीमित मात्रा में ही खाएं। एक वयस्क के लिए दिनभर में एक या दो मध्यम आकार के आम खाना ही सेहत के लिहाज से काफी है।
कान्स क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा ऐश्वर्या का रॉयल अंदाज
आम खाने के समय का हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ता है। आम खाने का सबसे बेस्ट समय सुबह के नाश्ते का या फिर दोपहर के लंच के बीच का होता है। रात को सोने से ठीक पहले आम खाने से पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि रात में भारी फाइबर और शुगर को पचाना मुश्किल होता है, जिससे वजन भी बढ़ सकता है।
वहीं आयुर्वेद के नियमों के अनुसार, हल्के खट्टे या अधपके आम को कभी भी दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए। हालांकि, अगर आम पूरी तरह से पका हुआ और मीठा है, तो आप इसका मैंगो शेक बनाकर ले सकते हैं, जो शरीर को ठंडक और तुरंत एनर्जी प्रदान करता है।
Location : New Delhi
Published : 23 May 2026, 1:17 PM IST