हिंदी
चीकू (सोर्स-इंटरनेट)
नई दिल्ली: भारतीय बाजारों में आसानी से मिलने वाला और स्वाद में बेहद मीठा फल चीकू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। अधिकतर लोग इस फल को बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीकू को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
बाजार या घर में अक्सर लोग इसे ‘चीकू’ नाम से ही जानते हैं, लेकिन इसका अंग्रेजी नाम कई लोगों के लिए आज भी एक रहस्य बना हुआ है। आइए आपको न केवल इसका सही अंग्रेजी नाम बताते हैं, बल्कि इस पौष्टिक फल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी देते हैं।
चीकू का अंग्रेजी नाम क्या है?
चीकू को अंग्रेजी में Sapodilla कहा जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में इसे Naseberry या Sapota के नाम से भी जाना जाता है। यह फल मुख्यतः उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगाया जाता है और भारत, मेक्सिको, फिलीपींस जैसे देशों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है।
कैसा होता है चीकू?
चीकू एक गोल, भूरे रंग का फल होता है, जिसका छिलका पतला और आसानी से उतरने वाला होता है। इसका गूदा हल्के भूरे रंग का, दानेदार और बहुत मीठा होता है। इसके अंदर आमतौर पर काले रंग के 1 से 4 बीज पाए जाते हैं। यह फल नरम और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है।
चीकू में मौजूद पोषक तत्व
चीकू खाने के फायदे
Location : New Delhi
Published : 30 May 2025, 5:06 PM IST